जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर जारी

जम्मू/श्रीनगर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू शहर और लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा।

जम्मू/श्रीनगर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू शहर और लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा।

मौसम कार्यालय का अनुमान है कि जम्मू और कश्मीर में मौजूदा ठंड की स्थिति शुक्रवार तक जारी रहेगी।

जम्मू शहर में तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लेह में तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताय कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री नीचे जबकि पहलगाम में शून्य से दो डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, कटरा में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, बोटोटे 4.9 डिग्री, बनिहाल में 1.4 डिग्री, भदरवाह में 3.5 डिग्री और उधमपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493