छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5 महिलाओं सहित 7 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली एसपी अभिनव देशमुख ने कहा, “पुलिस को सूचना मिली कि झिंगानुर पुलिस थाना इलाके में कल्लेड़ जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस इलाके में जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के विरुद्ध मुहिम छेड़ी। गश्त पर निकली पुलिस टीम पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अपनी सुरक्षा में पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सात नक्सली मारे गए।”

एसपी ने कहा, “मौके पर पुलिस ने इन नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मारे गए नक्सलियों में इनामी नक्सली भी हो सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493