रांची, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने झारखंड के गुमला जिले में नक्सलियों के एक अड्डे से बुधवार को विस्फोटक बनाने की सामग्री व कई और प्रेशर कुकर सहित भरी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के कुमारी जंगल में राज्य पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान विस्फोटक बरामद किए गए।
पुलिस ने लैंडमाइन आईईडी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले 28 प्रेशर कुकर जब्त किए। जब्त किए गए प्रेशर कुकर दो से पांच लीटर तक के हैं।
राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath