दिल्ली में सुबह बदली छाई, कोहरे के कारण 11 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में कोहरे के कारण लगभग 11 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि 12 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मौसम विभाग ने आमतौर पर दिन में बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, “आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 700 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493