रियो डी जनेरियो, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई क्लब फ्लामेंगो के साथ ऋण करार के समापन के बाद अर्जेटीना के मिडफील्डर डारियो कोनका अब चीन के क्लब शंघाई एसआईपीजी में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोनका के प्रतिनिधियों ने उनके फ्लूमिनेंसे क्लब में जाने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रतिनिधियों का कहना है कि 34 वर्षीय खिलाड़ी इस माह के अंत में चीन जाएंगे।
कोनका एक साल के ऋण करार पर जनवरी में फ्लामेंगो क्लब में शामिल हुए थे, लेकिन उन्होंने क्लब के साथ केवल तीन मैच ही खेले। वह घुटने में चोट की समस्या से जूझ रहे थे।
समाचार पत्र ‘ग्लोबो’ को दिए बयान में कोनका के एजेंट मार्कोस मोट्टा ने कहा, “बुधवार को उन्होंने अंतिम बार फ्लामेंगो की टीम के साथ प्रशिक्षण किया था।”
एजेंट ने कहा, “उन्होंने चीनी सुपर लीग क्लब शंघाई में 27 दिसम्बर को वापसी के लिए अपना सामान बांध लिया है।”
कोनका 2015 में फ्लामेंगो क्लब से शंघाई में शामिल हुए थे। शंघाई के साथ उनका करार दिसम्बर, 2018 में समाप्त होगा।
dharmpath.com dharmpath