चैम्पियंस लीग : स्पार्ताक को हराकर अंतिम-16 में लीवरपूल

मेड्रिड, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलिप कोटिन्हो की हैट्रिक के दम पर लीवरपूल ने ग्रुप-स्तर पर खेले गए मुकाबले में स्पार्ताक मॉस्को को 7-0 से हराकर चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, लीवरपूल के अलावा, पोटरे, सेविला और शाख्तार दोनेत्स्क ने भी नॉक-आउट में जगह बनाई है।

कोटिन्हो ने चौथे ही मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर लीवरपूल का खाता खोला। इसके बाद कोटिन्हो ने 15वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दी।

फिरमिनो ने 19वें मिनट में लीवरपूल के लिए तीसरा गोल किया। इसके साथ ही लीवरपूल ने पहले हाफ का समापन 3-0 के साथ की।

दूसरे हाफ में माने ने 47वें मिनट में लीवरपूल के लिए चौथा गोल किया और क्लब ने 4-0 से बढ़त हासिल की।

स्पार्ताक को गोल दागने का एक भी मौका न देते हुए लीवरपूल ने अपने गोल दागने की प्रक्रिया जारी रखी।

कोटिन्हो ने 50वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए लीवरपूल को 5-0 की बढ़त दी। इसके बाद, 76वें मिनट में माने और 86वें मिनट में सलाह के गोल से लीवरपूल ने 7-0 से जीत हासिल की।

पोटरे ने लीग में बुधवार रात को खेले गए एक अन्य मैच में मोनाको को 5-2 से हराया। बेसिकतास ने लेपजिग को 2-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493