उप्र : दलित छात्रा की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह ने शनिवार को बताया, “आरोपी युवक का नाम मोहित है। उसने छात्रा की हत्या की बात कबूल ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने छात्रा को अकेला देखा तो उसके मन में गलत भावना आ गई और उसे बहाने से अपने पास बुलाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने व अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी।”

पुलिस पिछले तीन दिन से छात्रा के हत्यारे का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि जब छात्रा खेत में चारा लेने गई थी, उस वक्त मोहित भी खेतों में घूमता देखा गया था। मोहित नशा करता है।

पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493