आंध्र में कैदी ने जेल में आत्महत्या की

विजयवाड़ा, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में एक कैदी ने जेल में आत्महत्या कर ली। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शनिवार रात दरसी उप-जेल के शौचालय में घटी, जहां के. रमेश (21) ने अपनी ‘लुंगी’ से फांसी लगाकर जान दे दी।

उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जेल अधीक्षक वसंत राव के मुताबिक, रमेश को चोरी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। उसने चोरी क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493