उन्होंने कहा कि 18 हाथियों के दल में से 16 तो भटगांव-महासमुंद की ओर चले गए हैं। 2 हाथी अमेठी में ही भटक कर रह गए हैं। दोनों ही स्थानों पर पर्याप्त संख्या में वन विभाग का अमला मौजूद है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह ने वीएनएस से कहा, “इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। हमारे पास हाथियों को भगाने के लिए प्रशिक्षित अमला है।”
वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी सिंह ने कहा कि शनिवार को वन विभाग के अमले ने इन हाथियों को नारा गांव से खदेड़ना शुरू किया था। टीम ने रात को मशाल जलाकर इन हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ना शुरू किया। वर्तमान में इनकी लोकेशन भटगांव में बताई जा रही है। हाथियों को महासमुंद से लगी ओड़िशा के जंगलों की ओर खदेड़ने की कोशिश जारी है।
dharmpath.com dharmpath