बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पटना, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ ज्यादा ही रहेगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.6 डिग्री और पूर्णिया का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493