नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि 27 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह मध्यम कोहरे के साथ आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 फीसदी और ²श्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath