बार्सिलोना के साथ प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए डेम्ब्ले

मेड्रिड, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्ट्राइकर ओसमाने डेम्ब्ले ने स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना के साथ प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऐसा पहली बार हुअ है कि क्लब के साथ रिकॉर्ड करार करने वाले डेम्ब्ले सितम्बर के बाद अब क्लब में वापसी कर रहे हैं।

गेटाफे के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में डेम्ब्ले चोटिल हो गए थे, जिसके बाद अब उन्होंने क्लब के साथ प्रशिक्षण शुरू किया है।

चिकित्सकों ने डेम्ब्ले की चोट देखकर कहा था कि वह करीब चार माह तक फुटबाल मैदान से बाहर हो सकते हैं, लेकिन उनकी वापसी ने यह साबित किया है कि वह तय समय से पहले ही ठीक हो रहे हैं।

बार्सिलोना का सामना इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन चेल्सी से होगा। स्पेनिश क्लब के कोच के मुताबिक यह मैच काफी मुश्किल होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493