दुबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्राथवेट पर मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सेडन पार्क में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने जब समय पर ध्यान दिया तो वेस्टइंडीज की टीम तय समय से दो ओवर पीछे थी।
आईसीसी ने एक बयान में कहा है, “ब्राथवेट पर उनकी मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया है जबकि खिलाड़ियों पर 20 फीसदी का जुर्माना लगा है। अगर वेस्टइंडीज अगले 12 महीनों में ब्राथवेट के कप्तान रहते हुए धीमी ओवर गति की दोषी पाई जाती है तो यह ब्राथवेट का दूसरा अपराध माना जाएगा और उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath