जर्मन लीग : डार्टमंड ने मेंज को दी मात

बर्लिन, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 16वें दौर में खेले गए मैच में बोरूसिया डार्टमंड ने मेंज को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात को ओपेल एरीना में खेले गए इस मैच में डार्टमंड ने दोनों गोल दूसरे हाफ में किए।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ था।

इसके बाद, दूसरे हाफ में 55वें मिनट में सोकराटिस ने डार्टमंड के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद, डार्टमंड ने अपना डिफेंस मजबूत रखते हुए मेंज को गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया और शिनजी कगावा की ओर से 89वें मिनट में दागे गए गोल के साथ 2-0 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ डार्टमंड ने अक्टूबर के बाद से किसी मैच में पहली जीत हासिल की है। उसने जर्मन लीग में चौथा स्थान हासिल किया है।

इस लीग सूची में मेंज इस सीजन में आठ मैचों में मिली हार के साथ 15वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493