पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी नौसेना में गुरुवार को शामिल होगी

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश में निर्मित स्कॉर्पीन-श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को भारतीय नौसेना की सेवा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी शामिल किया जाएगा।

इस पनडुब्बी का नाम पहली फॉक्सटॉर्ट श्रेणी की पनडुब्बी के नाम पर रखा गया है। आईएनएस कलवरी को नौसेना में ऐसे समय में शामिल किया जा रहा है, जब कुछ दिनों पूर्व नौसेना ने अपनी स्वर्ण जयंती मनाई थी।

इस पनडुब्बी से पानी के अंदर और इसकी सतह दोनों जगहों पर लड़ाई को अंजाम दिया जा सकता है।

दूसरी स्कार्पीन पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी वर्तमान में परीक्षण प्रक्रिया से गुजर रही है और जल्द ही इसे नौसेना में शामिल किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493