उपराष्ट्रपति नायडू रविवार को भोपाल में

भोपाल, 14 दिसंबर(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी में 17 दिसंबर रविवार को महिला स्व-सहायता समूहों का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति एम़ वेकैंया नायडू हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू 17 दिसंबर को अल्प प्रवास पर भोपाल आएंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 12़ 35 बजे भोपाल विमानतल पर आएंगे और यहां से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।

उपराष्ट्रपति जंबूरी मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला स्व-सहायता समूहों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नायडू उसके बाद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493