देश की सुरक्षा के लिए 500 रमन एक साथ : रमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के जवानों को मैं बधाई देता हूं, ये नौकरी सिर्फ परिवार चलाने के लिए नहीं है, बल्कि ये काम ऐसा है, जिसमें देश सेवा का जज्बा चाहिए।

उन्होंने कहा, “जब आपकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और वर्दी पहनेंगे, तब आप आर्मी के जवान की हैसियत से देश की सेवा करेंगे। सेना में छग के 500 लोगों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है।”

छत्तीसगढ़ से सेना में चयनित हुए 500 बहादुर जवानों को ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग की तरफ से आहूत इस समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और भइयालाल राजवाड़े मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493