उप्र : बड़े भाई की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद थाना क्षेत्र के डोलापुर में गांव तीन माह पूर्व अपहरण कर भाड़े के बदमाशों से अपने बड़े भाई की हत्या करवाने के मामले में छोटे भाई सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाषचंद्र शाक्य ने शुक्रवार को बताया कि डोलापुर गांव में तीन माह पूर्व बासदेव नामक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या करने के बाद शव जमीन में दफना दिया गया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए उसके छोटे भाई रामनिवास और भाड़े के बदमाशों अजय कुशवाहा, धीर सिंह व बजरंगबली को गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर जमीन में गड़ा शव बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि 70 बीघा जमीन हथियाने के लालच में रामनिवास ने बदमाशों से अपने बड़े भाई बासदेव का अपहरण और उसके बाद हत्या करवाने का अपराध स्वीकार कर लिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493