भाजपा ने हेरफेर किया होगा तो गुजरात एग्जिट पोल सही होंगे : आप

लखनऊ, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की भविष्यवाणी करने के बाद आप ने शुक्रवार को इन एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए। आप ने कहा कि यदि 18 दिसंबर को परिणाम वास्तव में एग्जिट पोल के अनुरूप रहे तो इसका मतलब यह होता है कि भाजपा ने जरूर ईवीएम में हेरफेर किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से कहा, “पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की रैलियों में भारी भीड़ थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को कई रैलियों में हूट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भी कम लोग हिस्सा ले रहे थे। इसके बाद भी यदि भाजपा जीतती है तो इसका मतलब वह ईवीएम में हेरफेर करने में कामयाब रही है।”

उन्होंने कथित तौर पर गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाले का इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के माइक्रोचिप बनाने वाली विदेशी कंपनी के संबंधों की खबर का जिक्र किया।

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने राज्य को अराजकता में डाल दिया है और बिजली, कानून-व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों की उपेक्षा हो रही है।

आप नेता ने आरोप लगाया, “शहर के मध्य में कैंसर मरीज से दुष्कर्म किया गया। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस वालों को पीट रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता अधिकारियों को हथियार दिखा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में तेजी से विकल्प के तौर पर उभर रही है, नगर निकाय के चुनाव में इसका प्रमाण दिखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493