पाल्मेरास में शामिल हुए वेवर्टन

साओ पाउलो, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में ब्राजील टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले गोलकीपर वेवर्टन अब पाल्मेरास क्लब में शामिल हो गए हैं।

पाल्मेरास नौ बार ब्राजील सेरी-ए लीग का खिताब जीत चुका है और उसने वेवर्टन के टीम में शामिल होने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गोलकीपर वेवर्टन ने पाल्मेरास के साथ पांच साल के करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

ब्राजील के 30 वर्षीय खिलाड़ी को 2016 में रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों के लिए टीम में शामिल किया गया था। वह गोलकीपर के स्थान के लिए ब्राजील टीम की पहली पसंद थे।

पाल्मेरास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “वह ब्राजील के एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने जर्मनी के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में अहम भूमिका निभाई थी।”

वेवर्टन के अलावा, पिछले दो सप्ताह में पाल्मेरास ने डिफेंडर एमर्सन सांतोस, डिएगो बारबोसा और मिडफील्डर लुकास लीमा के साथ करार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493