मैं नहीं, मां लड़ेगी रायबरेली से चुनाव : प्रियंका

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायर होने की आशंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मां(सोनिया गांधी) 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी? उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।”

प्रियंका ने यह टिप्पणी सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को रिटायर होने वाला बयान दिए जाने के बाद की है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष के बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे, जिसके बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, न कि राजनीति से।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, “अब तक मैंने जितनी भी महिलाओं को देखा है, उनमें मेरी मां सबसे बहादुर महिला हैं। उन्होंने बहुत सारी परेशानियों का सामना किया है।”

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।”

प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इस समारोह में उपस्थित थीं, जहां राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493