शादी से इंकार और शिकायत पर युवक ने महिला की हत्या की

जानकारी के मुताबिक थाना श्रीनगर क्षेत्र के कुल्लाई पहाड़िया निवासी श्याम बिहारी आहिवार की 35 वर्षीय पत्नी कलावती से गांव के ही रूप सिंह काफी समय से प्रेम करता था। वह आए दिन कलावती पर कोर्ट मैरिज करने का दबा डाल रहा था।

पहले रूप सिंह की इस हरकत को कलावती ने मजाक समझ के टाल दिया। लेकिन बार-बार दबाव डालने पर शनिवार को कलावती ने सारी बात अपने पति श्याम बिहारी को बता दी। जिसके बाद शनिवार शाम श्याम बिहारी रूप सिंह की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचा, जहां सब के सामने रूप के पिता ने उसे डांटा, उसके बाद बाप-बेटे के बीच काफी कहासुनी हुई।

बताते हैं कि रविवार सुबह जब कलावती खेतों में काम कर रही थी तभी रूपसिंह वहां आया और पीछे से धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया। फिर कई वार करते हुए आरोपी ने कलावती की गर्दन काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पति की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एन कोलांची व सीओ वीपी सिंह सोलंकी घटना स्थल पहुंचे और मौके मुआयना कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की चार टीमें गठित की है।

थाना प्रभारी उमापति मिश्रा का कहना है कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493