हार से आप और भी मजबूत होंगी सिंधु : अमिताभ

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान की अकाने यामागुची से दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज का खिताब हारने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रेरणात्मक संदेश भेजा है।

अमिताभ ने कहा कि एक हार से सिंधु और भी मजबूत होंगी।

महिला एकल वर्ग के फाइनल में तीसरे गेम में केवल दो अंकों से पिछड़ने के कारण रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु के हाथों से रविवार को दुबई वल्र्ड सुपरसीरीज का खिताब फिसल गया।

जापान की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अकाने यामागुची ने तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को खिताबी मुकाबले में 15-21, 21-12, 21-19 से मात दी।

वर्तमान में अमिताभ की दो फिल्में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ और ‘102 नॉट आउट’ जल्द ही आने वाली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493