हिमाचल, गुजरात में भाजपा की बहुमत वाली सरकार : रमन

रायपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों पर आ रहे रुझान पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में स्पष्ट है भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सरकार बना रही है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी की जीत इस बात की ओर इशारा करती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास से सहमत है। वहीं भाजपा की जीत के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक और बड़ी हार है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 22 साल बाद भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। हिमाचल में भी अभूतपूर्व नतीजे भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के अभूतपूर्व नेतृत्व में ये नतीजे आए हैं। 19 राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

डॉ. रमन ने कहा कि गुजरात-हिमाचल के नतीजों से छत्तीसगढ़ में दो बदलाव आएंगे। 2018-19 चुनावों में इसका असर होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। 2018 में हम राज्य में चौथी बार सरकार बनाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493