गुजरात की जीत भाजपा की ‘नैतिक हार’ : ममता

कोलकाता, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा की गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत को ‘अस्थायी’ और ‘लाज बचाने वाली’ बताया। ममता ने भाजपा की जीत को ‘नैतिक हार’ करार दिया।

ममता ने ट्वीट किया, “मैं गुजरात के मतदाताओं को इस दौर में बहुत ही संतुलित फैसले के लिए बधाई देती हूं। यह अस्थायी व लाज बचाने वाली जीत है, लेकिन यह भाजपा की नैतिक हार को दिखाती है।”

उन्होंने कहा, “गुजरात ने आम लोगों पर हुए अत्याचारों, व्यग्रता व अन्याय के खिलाफ वोट दिया। गुजरात ने 2019 का आगाज कर दिया।”

सत्तारूढ़ भाजपा गुजरात में सत्ता बरकार रखने में सफल रही है और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493