मप्र के ठिठुरन बरकरार

भोपाल, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह ठिठुरन का असर बना रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी ने राज्य में ठंड का असर बढ़ा दिया है। मंगलवार सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है लेकिन हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं। मौसम में जारी बदलाव के चलते राज्य में दिन में धूप की तल्खी बढ़ जाती है। वहीं रातें ठंडी हो रही हैं।

राज्य हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493