उप्र : हत्या का आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया, “दिसंबर 2009 में बड़गांव थाना के ग्राम व पोस्ट बहेड़ा निवासी संजीव कुमार के पिता देशराज की सिसोना जमालपुर के सामने उसी के गांव के रहने वाले पांच अभियुक्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं संजीव कुमार पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। इस मामले में बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।”

बबलू ने कहा कि इस मामले में आरोपी रहे देवेंद्र की गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

बड़गांव पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12.05 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी देवेंद्र को बड़गांव टैंपो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493