शंघाई शेनहुआ में रहना चाहते हैं तेवेज : एजेंट

ब्यूनस आयर्स, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना स्ट्राइकर कार्लोस तेवेज चीनी फुटबाल क्लब शंघाई शेनहुआ के साथ अपने करार को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

तेवेज के एजेंट आदरियान रुओक्को ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी का नाम बोका जूनियर्स क्लब के साथ जोड़ा जा रहा है, जो उनका पूर्व क्लब है।

तेवेज ने चीनी सुपर लीग क्लब शंघाई के साथ केवल एक सीजन बिताया है। हालांकि, उनके एजेंट रुक्को ने कहा कि अर्जेटीना समाचार पत्र ‘ओले’ से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि उनके क्लाइंट अर्जेटीना में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

रोक्को ने कहा कि तेवेज अपने करार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह ऑफ सीजन के दौरान फिट रहने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

तेवेज ने शंघाई क्लब के लिए इस साल 16 मैचों में केवल एक गोल दागा है। वह पिछले साल दिसम्बर में बोका क्लब से निकल कर दो साल के करार के तहत चीनी क्लब में शामिल हुए थे।

अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए तेवेज ने 76 मैच खेले हैं। अपने करियर में उन्होंने कोरिंथियंस, वेस्ट हाम युनाइटेड, मैनचेस्टर युनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी और जुवेंतस का प्रतिनिधित्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493