‘जय कन्हैया..’ के लिए मना नहीं कर सकती थी : स्वेता

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘जय कन्हैया लाल की’ के साथ छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत कर रहीं बांग्ला अभिनेत्री स्वेता भट्टाचार्य का कहना है कि उन्हें आगामी शो की अवधारणा इतनी पसंद आई कि वह इसके लिए मना नहीं कर सकती थीं।

धारावाहिक में श्वेता अमीर और बिगड़ैल पोती डाली के रूप में नजर आएंगी।

श्वेता ने कहा, “मैं ‘जय कन्हैया लाल की’ का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं। इसकी अनोखी कहानी और संवाद की वजह से मैं इसका हिस्सा बनीं।”

उन्होंने कहा, “जब निर्माताओं ने मुझे कहानी सुनाई, तो मैं इसे ना नहीं कह सकी। मैं शो में सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसकों को मेरे प्रयास पसंद आएंगे, जो मैंने शो के लिए किए।”

‘जय कन्हैया लाल की’ का प्रसारण एक जनवरी से स्टार भारत पर शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493