मप्र में जारी रहेगी स्मार्टफोन योजना

भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में महाविद्यालयीन छात्रों को स्मार्टफोन देने की योजना आगामी वर्ष में भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रिपरिषद ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान करने की योजना को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया।

बयान के अनुसार, योजना में शासकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को उनकी 75 प्रतिशत नियमित उपस्थिति दर्ज होने के बाद स्मार्टफोन का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि मंत्रिपरिषद ने वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक के लिए 154 करोड़ रुपये की व्यय सीमा तक योजना निरंतर रखने की स्वीकृति प्रदान की। योजना से महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इंटरनेट और अन्य सॉफ्टवेयर के प्रयोग से नवीन जानकारी प्राप्त कर अध्ययन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में सहायता प्राप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493