दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 15 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द हो गई, 30 निर्धारित समय से देरी से चल रही है जबकि 11 के समय में फेरबदल किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “सुबह घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता घटकर 400 हो गई। आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 95 फीसदी रही।

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493