उथप्पा को उम्मीद, रहाणे जल्द ही फॉर्म में करेंगे वापसी

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने गुरुवार को कहा कि टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे।

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने गुरुवार को कहा कि टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे।

भारत को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका जाना है।

टेस्ट टीम के बल्लेबाजी क्रम के अहम सदस्य रहाणे इस समय बल्ले की जंग झेल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज में पांच पारियों में 17 रन ही बनाए थे।

डॉ दयाल फाउंडेशन (डीडीएफ) वार्षिक अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करने आए उथप्पा ने गुरुवार को कहा कि वह रहाणे की फॉर्म को लेकर बेफिक्र हैं।

उथप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “हर क्रिकेट खिलाड़ी के करियर में खराब दौर आता है। महान बल्लेबाज सुनिल गावस्कर भी करियर में इस दौर से गुजरे थे। यह किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है। जितनी जल्दी यह खराब दौर खत्म होगा भारत के लिए अच्छा होगा।”

रहाणे को सलाह देने के सवाल पर उथप्पा ने कहा, “मेरा मानना है कि उन्हें बस खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को उन पर पूरा भरोसा है इसलिए वह उन्हें टीम में बनाए हुए हैं। मैं उन्हें जल्द ही फॉर्म में लौटने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

इस कार्यक्रम में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर ने भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक बनाया था। वह श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान हैं।

उन्होंने कहा, “रोहित निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह दक्षिण अफ्रीका में अच्छा करेंगे।”

वाडेकर से जब उनके दिनों से अब तक वनडे क्रिकेट में आए बदलावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “आपको समय के साथ आगे बढ़ना होता है, यह लोगों की मांग होती है। बिना लोगों को मनोरंजन प्रदान कर क्रिकेट अस्तित्व में नहीं रह सकता।”

वाडेकर के समय वनडे में 200 के पार का आंकड़ा काफी चुनौतीपूर्ण समझा जाता था।

वाडेकर ने कहा, “इस समय विकेट भी काफी अच्छे हो रहे हैं और गेंदबाजी भी वैसी नहीं रही तो यह बल्लेबाजों के लिए आसान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493