बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, राजद के सक्रिय सदस्य और अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता देवी के ससुर हरेराम यादव सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गांव के पास ही उनको गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हसनपुर के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493