स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने रियल को 3-0 से हराया

मेड्रिड, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 17वें दौर में खेले गए मैच में रियल मेड्रिड को उसी के घर में 3-0 से मात दी।

मेड्रिड, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 17वें दौर में खेले गए मैच में रियल मेड्रिड को उसी के घर में 3-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रियल के कोच जिनेदिन जिदान का कहना है कि उन्हें इस हार पर कोई खेद नहीं है।

लुइस सुआरेज, स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और एलेक्सिस विडाल की ओर से शनिवार रात खेले गए मैच में दागे गए तीन गोल के दम पर बार्सिलोना ने रियल पर जीत हासिल की।

इस जीत के साथ बार्सिलोना क्लब 45 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है, वहीं रियल मेड्रिड 31 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

जिदान ने कहा, “मैं यहां फैसले लेने के लिए हूं। अगर हमने पहले हाफ में गोल किए होते, तो स्थिति अलग होती। चीजें अलग होती। मैं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं।”

कोच ने कहा कि रियल इस प्रकार की हार के काबिल नहीं था, लेकिन यह फुटबाल है और कभी-कभी ऐसा होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493