प्योंगयांग पर संतुलित तरीके से प्रतिबंध लागू करने का चीन का आग्रह

बीजिंग, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों को व्यापक और संतुलित तरीके से लागू करने का शनिवार को आग्रह किया है, ताकि कोरियाई प्रायद्वीप में समस्या का शांतिपूर्ण समाधान किया जा सके।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने किम जोंग-उन शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कोरियाई प्रायद्वीप में संघर्ष के लिए उपयुक्त समाधान खोजने के दौरान संयम बरतने और तनाव को कम करने के बीजिंग के आग्रह को दोहराया।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से लाया गया प्रस्ताव संख्या 2397 प्योंगयांग के लिए लगभग 90 प्रतिशत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाता है।

हुआ ने यह भी कहा कि चीन (वीटो शक्ति के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक सदस्य) कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के साथ ही वहां शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493