क्रिसमस, नववर्ष पर पुस्तक-प्रेमियों के लिए विशेष पहल

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजकमल प्रकाशन समूह ने पुस्तक-प्रेमियों के लिए क्रिसमस, नववर्ष के मौके पर देश के 14 शहरों के विभिन्न केन्द्रों पर 25 प्रतिशत की छूट के साथ पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

राजकमल प्रकाशन ने एक बयान में कहा है, “25 दिसम्बर से पांच जनवरी तक के इस आयोजन में देश के 14 शहरों के विभिन्न केन्द्रों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, मार्कमाईबुकडॉटकॉम के साथ फ्री डिलिवरी और फ्री गिफ्ट रैप की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।”

बयान के अनुसार, यह आयोजन रायपुर, कानपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, कपूरथला, लखनऊ, रांची, मुम्बई, इलाहाबाद, बरेली, कोलकाता, जयपुर, पटना, दिल्ली में किया गया है। पाठक अपनी मनपसंद की किताबों के साथ इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि इस आयोजन का एक खास आकर्षण यह भी है कि पाठक न सिर्फ अपनी प्रिय पुस्तकों को आसानी से हासिल कर सकते हैं, बल्कि अपने प्रिय लेखकों से भी मिल सकते हैं। उनसे संवाद करने के क्षणों को अविस्मरणीय बना सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493