श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है क्योंकि ठंडा एव शुष्क मौसम कुछ दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा।”

पहलगाम में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.2 डिग्री नीचे रहा।

लेह में तापमान शून्य से 8.1 डिग्री नीचे और कारगिल में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोटे में 5.1 डिग्री, बनिहाल में 5.4 डिग्री, भदरवाह में 1.9 डिग्री और उधमपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493