काबुल आत्मघाती हमले में 7 की मौत (लीड-1)

काबुल, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के हवाले से बताया कि हमलावर ने काबुल में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कार्यालय के पास सुबह लगभग आठ बजे विस्फोट से खुद को उड़ा दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में एक और शख्स घायल हुआ है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493