प्वेब्ला क्लब से जुड़ेंगे बोलीवियाई मिडफील्डर एलेजांद्रो

ला पाज (बोलीविया), 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको क्लब प्वेब्ला ने बोलीविया के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर एलेजांद्रो कुमासेरो के साथ करार किया है।

एलेजांद्रो के साथ प्वेब्ला का यह करार 2018 सीजन के लिए हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी एलेजांद्रो वर्तमान में बोलीविया क्लब द स्ट्रोंगेस्ट के साथ हैं। वह अपनी नई टीम के साथी खिलाड़ियों से अगले साल जनवरी में मिलेंगे। इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा।

एलेजांद्रो ने कहा, “मैं करियर की इस नई चुनौती के लिए तैयार हूं और इस क्लब के लिए हर प्रयास करने के लिए तैयार हूं।”

बोलीविया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एलेजांद्रो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत द स्ट्रोंगेस्ट क्लब के साथ की थी।

इसके बाद उन्होंने ब्राजील क्लब स्पोर्ट रेसिफे का प्रतिनिधित्व भी किया था। इसके बाद वह 2013 में द स्ट्रोंगेस्ट क्लब की मुख्य टीम में वापस शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493