श्रीनगर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। महिला अलगाववादी समूह ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ (कौम की बेटियां) की प्रमुख आसिया अंद्राबी सोमवार को यहां एक जेल से रिहा कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अंद्राबी और उनकी सचिव फहमीदा सोफी को इस साल मई में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें सर्दियों की राजधानी जम्मू की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
राज्य के उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त को दोनों अलगाववादी महिला नेताओं के खिलाफ पीएसए निरोध आदेश को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्हें श्रीनगर की सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। जहां से वे सोमवार को रिहा हुईं।
dharmpath.com dharmpath