देहरादून, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में बुधवार को लगातार चौथे दिन शीतलहर व ठंड का कहर जारी है, जिससे कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीच चला गया।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों जैसे उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व चमोली में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि पहाड़ी इलाकों में यह शून्य से नीचे बना रहेगा।
हालांकि, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में धूप की वजह से कुछ राहत मिल सकती है।
ज्यादा ठंड की वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन ठहर सा गया है।
नई टिहरी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस व मुक्तेश्वर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath