उप्र : छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने आत्महत्या की

शाहजहांपुर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुभाष चंद्र शाक्य ने बुधवार को बताया, “बेला गांव की 10वीं कक्षा की 16 साल की एक छात्रा ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह गांव के ही नितेश नामक युवक की छेड़छाड़ से परेशान थी। इसी लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में नितेश दो दिन पूर्व जेल से जमानत पर छूट कर आया था और लड़की के साथ उसने फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी भी दी थी।”

शाक्य ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493