पर्वतारोही के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच होगी : चिटनीस

उज्जैन, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने संभागायुक्त को जांच कर दो दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आधिकारिक तौर पर जारी एक बयान के अनुसार, चिटनीस ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन में हुए दुर्व्यवहार की घटना के संबंध में संभागायुक्त उज्जैन को दो दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मंदिर में तत्काल ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी भी महिला के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

मंत्री चिटनिस ने कहा है कि वे स्वयं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए की गई व्यवस्था और व्यवहार पर महाकाल मंदिर की व्यवस्था में लगे सभी कर्मचारियों तथा पंडित एवं पुजारियों से मिलकर बातचीत करेंगी।

उन्होंने कहा, “वे स्वयं अरुणिमा सिन्हा से मिलने शीघ्र ही लखनऊ जाएंगी और उन्हें फिर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण देंगी। वे देश की ऐसी बेटी हैं, जिस पर हम सबको गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493