रियो डी जनेरियो, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। पराग्वे के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर नेस्टर ओर्टिगोजा 18 महीने के लोन डील पर अर्जेटीना के फुटबाल क्ब रोजारियो सेंट्रल के साथ जुड़ गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 33 साल के ओर्टिगोजा अभी तक पराग्वे के क्लब ओलिंपिया के लिए खेल रहे थे। वह इस क्लब के साथ 2019 तक करारबद्ध हैं।
ओर्टिगोजा का जन्म अर्जेटीना में हुआ था लेकिन उन्होंने 2009 में पराग्वे की नागरिकता ग्रहण कर ली थी। इसके एक साल बाद अपने नए देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले।
रोजारियो सेंट्रल अर्जेटीना की 28 टीमों की प्रीमिएरा डिविजन लीग में खेलती है और इस सीजन में उसने 12 मैचों के बाद 21वां स्थान हासिल किया है।
dharmpath.com dharmpath