उत्तर प्रदेश : तापमान गिरने से ठंड में इजाफा

लखनऊ , 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छाए रहने की वजह से दिन में धूप निकलने की संभावना कम है एवं तापमान और नीचे गिरने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलने की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ के अलावा आसपास के अन्य जिलों में भी ठंड पिछले 24 घंटों की तुलना में और बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, कानपुर का 4.3 डिग्री, बनारस का 7 डिग्री, इलाहाबाद का 6.5 डिग्री और झांसी का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493