बिहार में कोहरे के बीच नए साल का जश्न

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ठंड और कोहरे के बावजूद भी राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में लोग नए साल के आगमन का जश्न मना रहे हैं। राज्य के सभी पर्यटक स्थल नव वर्ष के पहले दिन लोगों से गुलजार हैं, तो कई लोग पहले दिन भगवान की शरण में पुहंचे हैं।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष का जश्न मनाने पहुंच चुके हैं। यहां जिला प्रशासन द्वारा दिन भर गीत-संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई व यह शाम तक चलेगा। इस दौरान दर्शक स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद चख सकेंगे।

पटना के ‘हर्ट’ कहे जाने वाले संजय गांधी जैविक उद्यान में भी लोग घूमने पहुंच रहे हैं। हालांकि, वन-विभाग द्वारा वर्ष के पहले दिन प्रवेश शुल्क की राशि में वृद्धि की गई है। नववर्ष के प्रथम दिन उद्यान के दोनों गेट पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।

नए साल पर बुद्ध स्मृति पार्क में भी लोग पहुंच रहे हैं, पार्क प्रशासन भी इसके लिए खास तैयारी कर रखी है। राजधानी वाटिका में भी शाम छह बजे तक मौज-मस्ती होगी। राजधानी वाटिका भी नए वर्ष को लेकर आगंतुकों से गुलजार है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।

प्रत्येक दिन की तरह नए साल पर कुम्हरा पार्क भी गुलजार दिख रहा है। यहां कोने पर लोगों दिख रही है। गोलघर पार्क, वीरकुंअर सिंह आजादी पार्क, नवीन पार्क, पुनाईचक पार्क, अनीसाबाद पार्क, कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क में भी नए साल के जश्न को लेकर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

इधर, पटना के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। पटना जंक्शन के समीप महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

इसके अलावा पटना देवी, शीतला मंदिर, इस्कॉन मंदिर में भी श्रद्धालु नए वर्ष के पहले दिन भगवान की अराधना को लेकर पहुंचे हैं।

इसके पूर्व 31 दिसंबर की रात भी शहर के कई होटलों या रेस्टोरेंटों में धमाके भरे म्यूजिक तो कहीं जगमगाती सतरंगी रोशनी में लोगों ने नए वर्ष के आगाज पर खुशियां मनाई। इस मौके पर कहीं शानदार नृत्य और कहीं सुरीली आवाज की महफिल देखने को मिली।

बहरहाल, हर कोई नए साल की स्वागत में जुटा हुआ। सभी एक-दूसरे से गले मिल कर नए वर्ष की बधाई दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493