मप्र : 5 जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर

भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आगामी पांच जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जिला मुख्यालय स्तर पर लगने वाले इन शिविरों का सिलसिला 11 फरवरी तक चलेगा।

आधिकारिक तौर पर सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित शिविर में जन्मजात बीमारी जैसे हृदय रोग श्रवण बाधा, कटे होंठ, फटे तालू, क्लब फुट, मोतियाबिंद आदि से ग्रसित बच्चों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। चिन्हित बच्चों को नि:शुल्क उपचार और आवश्यक शल्य चिकित्सा के लिए मान्यता प्राप्त अस्पताल भेजा जाएगा।

बताया गया है कि पहला स्वास्थ्य सेवा शिविर पांच जनवरी को इन्दौर में होगा। उसके बाद सात जनवरी को सीहोर, सागर, जबलपुर, रीवा, खण्डवा, मुरैना, नीमच, 12 जनवरी को राजगढ़, नरसिंहपुर, सतना, झाबुआ, भिण्ड, उज्जैन, 18 जनवरी को होशंगाबाद, छतरपुर, बालाघाट, शहडोल, ग्वालियर, शाजापुर और 21 जनवरी को रायसेन, पन्ना, छिन्दवाड़ा, उमरिया, धार, गुना, मन्दसौर में शिविर लगेगा।

इसी क्रम में एक फरवरी को भोपाल, टीकमगढ़, मण्डला, सीधी, अलीराजपुर, दतिया, रतलाम, चार फरवरी को बैतूल, डिण्डोरी, अनूपपुर, बुरहानपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, आठ फरवरी को विदिशा, दमोह, सिवनी, सिंगरौली, खरगौन, शिवपुरी, देवास, और 11 फरवरी को हरदा, कटनी, बड़वानी, श्योपुर जिला मुख्यालय पर शिविर लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493