एश्ले ने डेटिंग के कोई नियम नहीं बनाए

लॉस एंजेलिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका एश्ले रॉबर्ट्स आमतौर पर अपनी पहली डेट पर किस नहीं करतीं। हालांकि, इस तरह का उनका कोई नियम नहीं है।

जब एश्ले से पहली डेट पर ‘किस’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बैंग शोबिज से कहा, “मुझे नहीं पता। मैंने इस तरह के कोई नियम नहीं बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि पहली डेट पर किस करनी चाहिए, क्योंकि आमतौर पर यह जरूरी नहीं है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 36 वर्षीया गायिका प्यार में खुलापन महसूस कर रही हैं।

रॉबर्ट्स ने बताया कि वह अपनी पहली डेट से पहले नर्वस हो जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493