दिल्ली में सुबह घना कोहरा, 21 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा व दृश्यता 800 मीटर रही। यहां का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 21 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 59 देरी से चल रही हैं और 13 के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि शाम को कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493