उप्र : अलाव ताप रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत

उन्नाव, 3 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में अलाव ताप रहे लोगों को अनियन्त्रित ट्रेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पूर्व प्रधान भी है। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना क्षेत्र बिहार के आकमपुर तिराहा के पास कुछ लोग आग जला कर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान आए एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रेलर ने लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दीना (45) पुत्र मोहम्मद अली और गोलू सिंह (22) पुत्र देवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकमपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटना करने वाले वाहन को फूंकना चाहा, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493